गुरुवार, 26 मई 2011

ख्वाहिश


                
अभी कुछ और करना है, इरादे रोज करता हूँ..
इसी ख्वाहिश में  जीता हूँ इसी ख्वाहिश में मरता हूँ |

सितारों की चमक में खो गयी है चंद तस्वीरे..
इन्ही धुंधले  हुए ख्वाबो में, अब भी रंग भरता हूँ |

मेरे ख्वाबो की तन्हाई, तुम्हे मेरे पास ले आई..
मै अपने दिल से जीता हूँमै तेरे मन का दिखता हूँ |

तेरे हालत को समझूँ  या खुद के दिल को समझाऊं..
तेरे मुझको न खोने की, इसी ख्वाहिश से डरता हूँ|

जवाजे-इश्क की कतरन को ले कर अभी बैठा हूँ..
ये कैसी हर्फे-गुरबत है, मै तेरा नाम लिखता हूँ |

ये कश्ती डूब भी जाए,  मै मंजिल पा ही जाऊंगा..
मेरा हासिल ही तूफा है,मै खुद की राह चुनता हूँ |

अभी कुछ और करना है, इरादे रोज करता हूँ..
इसी ख्वाहिश में जीता हूँ,इसी ख्वाहिश मे मरता हूँ |


जवाजे-इश्क   : justification of love 
 हर्फे-गुरबत: poverty of words 

26 टिप्‍पणियां:

  1. ये कश्ती डूब भी जाए, मै मंजिल पा ही जाऊंगा..
    मेरा हासिल ही तूफा है,मै खुद की राह चुनता हूँ |

    बहुत सुन्दर गज़ल..हरेक शेर एक सुन्दर ख्वाब..

    जवाब देंहटाएं
  2. अभी कुछ और करना है, इरादे रोज करता हूँ..
    इसी ख्वाहिश में जीता हूँ,इसी ख्वाहिश मे मरता हूँ |

    बहुत खूब....

    जवाब देंहटाएं
  3. आपकी कोशिश को यक़ीनन एक अच्छी कोशिश कहा जाएगा।
    उर्दू के भारी-भरकम अल्फ़ाज़ का इस्तेमाल भी आपने सही किया है।
    शुरूआत में इतना बहुत है। वक्त गुज़रेगा तो पूर्णता और दक्षता सब कुछ आ जाएगी।

    http://ahsaskiparten.blogspot.com/2011/05/dr-anwer-jamal.html

    जवाब देंहटाएं
  4. /सितारों की चमक में खो गयी है चंद तस्वीरे..
    इन्ही धुंधले हुए ख्वाबो में, अब भी रंग भरता हूँ |/
    खूबसूरत ख़याल. दाद कबूल करें.

    जवाब देंहटाएं
  5. ये कश्ती डूब भी जाए, मै मंजिल पा ही जाऊंगा..
    मेरा हासिल ही तूफा है,मै खुद की राह चुनता हूँ |
    prerak bhavabhivyakti.badhai.

    जवाब देंहटाएं
  6. अभी कुछ और करना है, इरादे रोज करता हूँ..
    इसी ख्वाहिश में जीता हूँ इसी ख्वाहिश में मरता हूँ ..

    Excellent !

    .

    जवाब देंहटाएं
  7. बहुत खूब लिखा है आशुतोष भाई.

    ये कश्ती डूब भी जाए, मै मंजिल पा ही जाऊंगा..
    मेरा हासिल ही तूफा है,मैं लहरों पे ही चलता हूँ

    जवाब देंहटाएं
  8. ये कश्ती डूब भी जाए, मै मंजिल पा ही जाऊंगा..
    मेरा हासिल ही तूफा है,मै खुद की राह चुनता हूँ |

    अभी कुछ और करना है, इरादे रोज करता हूँ..
    इसी ख्वाहिश में जीता हूँ,इसी ख्वाहिश मे मरता हूँ |

    बेहतरीन शब्द सामर्थ्य युक्त इस रचना के लिए आभार !!
    हम होंगे कामयाब एक दिन मन में है विश्वास पूरा है विश्वास हम होंगे कामयाब एक दिन!!

    जवाब देंहटाएं
  9. देखकर बाधा विवध, बहु विघ्‍न घबराते नहीं। 'कर्मवीर' मनुष्‍य की यही पहचान है।

    जवाब देंहटाएं
  10. बहुत बढ़िया लगा पढ़कर....


    अभी कुछ और करना है, इरादे रोज करता हूँ..
    इसी ख्वाहिश में जीता हूँ,इसी ख्वाहिश मे मरता हूँ |

    जवाब देंहटाएं
  11. बहुत सुन्दर गज़ल..हरेक शेर एक सुन्दर ख्वाब..

    जवाब देंहटाएं
  12. आपकी ख्‍वाहिशों को सलाम
    आमीन

    जवाब देंहटाएं
  13. बहुत ठीक कहा है आपने, ख्वाहिश

    जवाब देंहटाएं
  14. बेहतरीन शब्द सामर्थ्य युक्त इस रचना के लिए आभार|

    जवाब देंहटाएं
  15. ये कश्ती डूब भी जाए, मै मंजिल पा ही जाऊंगा..
    मेरा हासिल ही तूफा है,मै खुद की राह चुनता हूँ ..... बेहतरीन !
    मेरी नयी पोस्ट पर आपका स्वागत है : Blind Devotion - अज्ञान

    जवाब देंहटाएं
  16. अभी कुछ और करना है इरादे रोज़ करता हूँ ,
    तेरे ख्वाबो मेन जीता हूँ तेरे ख़्वाबों में मरता हूँ .बहुत सुन्दर प्रस्तुति .

    जवाब देंहटाएं
  17. लाजवाब ग़ज़ल, उर्दू पर भी अच्छी पकड़ तथा उन्हें सम्प्रेश्नीय बनाने की क्षमता तो वाकई सराहनीय है. प्रत्येक शेर का अपना अंदाज़ निराला है. बधाई..

    जवाब देंहटाएं
  18. ये अनवर जमाल यहाँ कहाँ से आ गया मरदूद ! लाहौल विला कुवत ! खुद तो शायरी जानता नहीं और सलाह देता है
    बहुत बढिया शायरी है भाईजान ! इसके चक्कर में मत पढ़ना खुद तो डूबेगा ही साथ में आप को भी ले डूबेगा !

    जवाब देंहटाएं
  19. अभी कुछ और करना है, इरादे रोज करता हूँ..
    इसी ख्वाहिश में जीता हूँ,इसी ख्वाहिश मे मरता हूँ |
    खुबसूरत शेर दाद को मोहताज नहीं फिर भी दिल ने कहा वाह वाह

    जवाब देंहटाएं
  20. वन्दे मातरम आशुतोष जी,
    बहुत सुन्दर गज़ल..हरेक शेर लाजवाब सुन्दर

    जवाब देंहटाएं
  21. प्रिय आशुतोष जी खूब बनी -गुल खिलते रहिये शुभ कामनाएं बढ़ते रहिये
    भ्रमर ५

    अभी कुछ और करना है, इरादे रोज करता हूँ..
    इसी ख्वाहिश में जीता हूँ,इसी ख्वाहिश मे मरता हूँ |

    जवाब देंहटाएं

ये कृति कैसी लगी आप अपने बहुमूल्य विचार यहाँ लिखें ..